Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के होनहार विद्यार्थी का ‘जालंधर सहोदय’ द्वारा आयोजित ‘इंटर स्कूल कत्थक डांस (लाइव) प्रतियोगिता’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन

● विद्यालय प्रबंधन तथा प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के समय-समय पर अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। ‘जालंधर सहोदय’ द्वारा ‘चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल, दकोहा में ‘सहोदय इंटर स्कूल कत्थक डांस (लाइव) प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। गतिविधि प्रभारी श्रीमती भावना सभ्रवाल, श्रीमती रजनी शर्मा, श्रीमती रेखा जोशी तथा श्री आकाश के मार्गदर्शन में विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा सृष्टि (कक्षा दसवीं) ने अपनी नृत्य-भंगिमाओं तथा ताल के साथ तारतम्यता के आधार पर ‘सहोदय इंटर स्कूल कत्थक डांस (लाइव) प्रतियोगिता’ में भाग लेते हुए दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने सृष्टि की इस उपलब्धि के लिए हार्दिक प्रसन्नता प्रकट की और उसकी कला की सराहना करते हुए सृष्टि का उत्साहवर्धन किया।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने तक्षदीप सिंह, उसके अभिभावकों व मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विजेता विद्यार्थी को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button