Sliderपंजाब

नई उड़ान संस्था ने गौशाला में किया प्रोजेक्ट

नई उड़ान वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा अपने 104वें प्रोजेक्ट के अंतर्गत श्री गोपाल गोधाम गौशाला, आदमपुर में गौ सेवा का प्रोजेक्ट किया गया। इस अवसर पर प्रधान राजन गुप्ता ने बताया कि आज हमारी संस्था द्वारा यहां पर गऊओ के लिए चारा व अन्य खाने का सामान दिया गया और कहा कि सनातन धर्म में गाय को पूजनीय माना गया है और गाय की सेवा करने से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं और परिवार में सुख समृद्धि आती है।

गौशाला की ओर से नवजोत भारद्वाज ने आए हुए संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर रमन गुप्ता, नीरज अग्रवाल, शिव अरोड़ा, योगेश कुमार, संदीप अरोड़ा, और शैलेंद्र टंडन उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button