
हरियाना: आईएएस अधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी को चेयरमैन नियुक्त किया है। आगामी आदेशों तक वे शिक्षा बोर्ड में चेयरमैन का कार्य भी संभालेंगे। पंकज अग्रवाल के पास हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी भी है। पंकज अग्रवाल को दिसंबर को ऑर्डर जारी करते हुए हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के कमीश्नर और सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें स्कूल शिक्षा विभाग में यह चार्ज अतिरिक्त के तौर पर था। पंकज अग्रवाल हरियाणा कैडर के ही 2000 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।