
दिल्ली: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आडवाणी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी हालत ‘स्थिर’ है। वह न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं।