Sliderपंजाब

चाइना डोर का इस्तेमाल करने वाले सावधान

अमृतसर : बड़े-बड़े गैंगस्टरों, चोरों, नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों व शातिर लुटेरों को पकड़ने वाले पुलिस पता नहीं क्यों चाइना डोर का प्रयोग करने वालों व चाइना डोर की बिक्री करने वालों को क्यों नहीं पकड़ पा रही है। यह एक बड़ा सवाल हर किसी के मन में चल रहा है, जबकि आए दिन इस खूनी डोर की चपेट में आकर किसी न किसी दोपहिया वाहन चालक का गला कट रहा है या बुरी तरह से जख्मी हो रहा है। हालांकि पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर व जिला मैजिस्ट्रेट साक्षी साहनी की तरफ से चाइना डोर की बिक्री व प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए आदेश भी दिए जा चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन आदेशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। दिसम्बर का महीना व लोहड़ी का त्यौहार नजदीक आते ही क्या बच्चे व क्या जवान सभी पतंगे उड़ाने लगते हैं और घरों की छत्तों पर जाकर देखा जाए तो पता चलता है कि ज्यादातर लोगों के हाथ में चाइना डोर का गट्टू पकड़ा नजर आता है, जबकि जिले की समाजसेवी संस्थाओं की तरफ पुलिस व प्रशासन से लगातार मांग की जा रही है कि चाइना डोर की बिक्री व इसका प्रयोग बंद करवाया जाए और जो लोग चाइना डोर का प्रयोग करते हैं या फिर अवैध रूप से चाइना डोर की बिक्री करते हैं नमक मंडी के बाद सूत्रों से पता चला है कि बोरिया वाला बाजार, चिट्टा कटड़ा व कटड़ा कर्म सिंह चौक में कुछ असामाजिक लोग चाइना डोर की अवैध रुप से बिक्री कर रहे हैं और इन लोगों ने रिहाइशी ठिकानों पर चाइना डोर की खेप छिपा रखी है। हालांकि इससे पहले इसी इलाके में चाइना डोर की बिक्री करने वाले व्यक्ति की मौत के बाद माना जा रहा था कि चाइना डोर की बिक्री बंद हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button