Sliderपंजाब

कांग्रेसी विधायक के भांजे की हत्या

जालंधर : जालंधर में आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भांजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आदमपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह कोटली का भांजा गांव ब्यास में मौजूद था। इस दौरान उसकी करीब 8 लड़कों से कहासुनी हो गई।

कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि सभी ने मिलकर विधायक के भांजे और उसके दो दोस्तों की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिसमें विधायक के भांजे की मौत हो गई। मृतक की पहचान आदमपुर निवासी सन्नी के रूप में हुई है। वहीं, दो घायल हुए हैं। देहात पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button