Sliderअन्य राज्य

बिहार में मुखिया समेत 14 वार्ड सदस्यों ने दिया इस्तीफा

सुपौल: बिहार के सुपौल में मुखिया और 14 वार्ड सदस्यों ने एक साथ बीडीओ को इस्तीफा दे दिया। इस तरह से सामूहिक इस्तीफे के बाद पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला मरौना प्रखंड की गनौरा पंचायत का है। मुखिया जितेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और कनीय अभियंता जैसे पंचायत स्तरीय कर्मी विकास कार्यों के लिए रिश्वत मांगते हैं। इनके असहयोग के कारण पंचायत में विकास कार्य रूका पड़ा है। जिस कारण जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Back to top button