Sliderपंजाब

पंजाब में 0 डिग्री तक पहुंचा तापमान

चंडीगढ़: ठंड के बीच 2 दिनों से फिर लौटा प्रदूषण मंगलवार दोपहर हवाओं के साथ काफी हद तक कम हुआ। हालांकि सोमवार रात सैक्टर 53 के आसपास चार घंटे तक हवा में पी.एम.2.5. का स्तर 413 से 436 के बीच बेहद बुरे स्तर तक भी पहुंचा सैक्टर-22 के आसपास भी पी. एम. 2.5. का स्तर 399 तक पहुंचा, लेकिन दिन में चली हवाओं के बाद शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (ए.क्यू. आई.) 255 प्रति क्यूबिक मीटर के खराब स्तर पर दर्ज हुआ। इस बीच हवाएं चलने से दिन के तापमान में सोमवार के मुकाबले 2 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 23.9, जबकि न्यूनतम 6.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।बता दें कि बुधवार के बाद मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट के साथ ही कोहरा और ठंड दोनों बढ़ेंगे। मैदानी इलाकों में ही पारा ० डिग्री तक गिर गया है। चंडीगढ़ के आसपास फतेहगढ़, आनंदपुर साहिब, पटियाला, मोगा और बरनाला में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 0 डिग्री तक गिर गया।

Related Articles

Back to top button