Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर की छात्रा गुरजोत कौर इंडियन शूटिंग टीम ट्रायल्स के लिए चयनित

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी अपने सर्वांगीण विकास के लिए सर्वदा प्रयासरत रहते हैं। कॉलेज की बीए प्रथम समैस्टर की छात्रा गुरजोत कौर ने डॉ करणी सिंह रेंज स्टेडियम नयी दिल्ली में यूथ एंड जूनियर कैटेगरी में शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। १० मीटर एयर पिस्टल शूटिंग के बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर गुरजोत कौर को इंडियन शूटिंग टीम ट्रायल्स के लिए चयनित कर लिया गया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने गुरजोत कौर को मुबारक देते हुए कहा कि वह इंडियन टीम में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन करें और कॉलेज को गौरवान्वित करने के साथ-साथ वह अपने अभिभावकों का नाम भी रोशन करे। डॉ ढींगरा ने गुरजोत का मार्गदर्शन करने के लिए फिजिकल एजुकेशन विभाग के प्राध्यापक श्री साहिल महे के प्रयासों की प्रशंसा की

Related Articles

Back to top button