Sliderराष्ट्रिय

BSF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

दिल्ली: भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात BSF के हेड कॉन्स्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मृतक जवान की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है जो पंजाब के होशियारपुर के निवासी थे। वे पिछले 24 साल से BSF में सेवाएं दे रहे थे। कृष्ण कुमार BSF की 173वीं बटालियन में तैनात थे और शाहगढ़ क्षेत्र की भानु सीमा चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे। घटना के बाद उनके शव को रामगढ़ अस्पताल में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button