Sliderअन्य राज्य

इंदौर में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार की देर रात तीन बदमाशों ने एक डॉक्टर को सीने में गोली मार दी और मोके से फरार हो गए। वहीं डॉक्टर को अस्पताल लेकर जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर का है। जहां 32 साल के डॉक्टर सुनील साहू अपना क्लिनिक चलाते थे।

वह क्लीनिक पर बैठे हुए थे तभी तीन बदमाशों ने अपना इलाज कराया फिर वह चले गए कुछ देर बाद फिर वह तीनों बदमाश आए और डॉक्टर को गोली मार दी, यह गोली डॉक्टर के सीने में लगी सुनील को जल्द ही अस्पताल लेकर जाया गया जहां उनकी मौत हो गई, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button