Sliderपंजाब

30 दिसंबर से 1 जनवरी तक भीषण शीत लहर चलने की संभावना

पंजाब: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। हाल की बारिश के बाद शीत लहर का असर तेज हो गया है और सुबह-शाम कोहरा छाने लगा है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में भीषण ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।शीत लहर के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नए साल के पहले दिन तक इन क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
परिवहन को बाधित कर दिया है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है, और कई इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आई है। कई प्रमुख मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button