Sliderराष्ट्रिय

बड़ा हादसा, केमिकल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग

दिल्ली: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक बड़ा हादसा हुआ। एक टैंकर जो बेंजिल केमिकल से भरा हुआ था बेकाबू होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते टैंकर से कूदकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार टैंकर तेज रफ्तार में था। अचानक ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और टैंकर सड़क के किनारे पलट गया। पलटते ही टैंकर से केमिकल का रिसाव शुरू हो गया जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया।

Related Articles

Back to top button