Sliderपंजाब

ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत,पढ़े

जालंधर: वीरवार को जालंधर के लम्मा पिंड चौक फ्लाइओवर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास (45 वर्षीय) निवासी कालिया कालोनी के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।वीरवार को सुबह लम्मा पिंड चौक के नजदीक हाइवे पर J & K नंबर हिंदुस्तान पेट्रोलियम ट्रक और एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल शव गृह में रखवा दिया है। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।

Related Articles

Back to top button