Sliderराष्ट्रिय

माइनिंग कंपनियों पर इनकम टैक्स की रेड

दिल्ली: आज सुबह से चरखी दादरी जिले के माइनिंग क्षेत्र पर इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है। टीम माइनिंग क्षेत्र में 2 कंपनियों के कार्यालयों पर जांच कर रही है। इस दौरान मौके पर सीआरपीएफ के जवान भी तैनात हैं और किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।
जानकारी के अनुसार 22 सदस्यों की टीम छापेमारी में जुटी हुई है। वहीं चरखी दादरी स्थित माइनिंग कंपनी संचालक के आवास के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं और वहां भी छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इनकम टैक्स की टीम कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

Related Articles

Back to top button