Sliderअन्य राज्य

घर में घुसकर बुजुर्ग पर हुआ जानलेवा हमला

नाहन : पुलिस थाना सदर नाहन के अंतर्गत बनेठी पंचायत के निहोग क्षेत्र में शनिवार-रविवार मध्यरात्रि घर में घुसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, मारपीट के बाद अज्ञात हमलावर घर से कीमती सामान भी ले उड़ा। वारदात में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को नाहन मैडीकल कालेज से पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया है। बुजुर्ग के साथ इस कद्र मारपीट को अंजाम दिया गया कि उसे अधमरा कर दिया। हालांकि यह वारदात पुरानी रंजिश के कारण सामने आई या फिर इसका मकसद लूटपाट करना था, इसका खुलासा भी पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। फिलहाल घायल के बयान कलमबंद नहीं हो पाए हैं। लिहाजा उस पर किस व्यक्ति ने हमला किया और आरोपी घर से क्या-क्या सामान ले उड़ा, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। रविवार को पुलिस थाना सदर नाहन के एस.एच.ओ. बृज लाल मेहता ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक पृथ्वी सिंह देर रात अपने घर पर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति घर में घुसा और पृथ्वी सिंह पर हमला कर दिया। इस घटना में पृथ्वी सिंह के सिर पर भी गंभीर चोट आई है। पुलिस के अनुसार जिस वक्त यह वारदात सामने आई, उस समय घर पर पृथ्वी सिंह की पोती भी मौजूद थी, जिसने उक्त व्यक्ति को उसके दादा पर हमला करते हुए देखा, लेकिन वह इतनी घबरा गई थी कि उसने कमरे की कुंडी लगा ली। पुलिस के अनुसार हालांकि वारदात के दौरान पीड़ित पृथ्वी सिंह की पोती ने हमलावर को देखा तो जरूर है, लेकिन वह उसे पहचानती नहीं है।

Related Articles

Back to top button