Sliderअन्य राज्य

चाकू की नोंक पर 19 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार

महाराष्ट्र : पुणे में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शिरूर तालुका के एक गांव में 19 साल की लड़की के साथ चाकू की नोंक पर गैंगरेप किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लड़की और उसके रिश्तेदार की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बना लीं, जिससे वे पीड़िता को ब्लैकमेल कर सकें। पुणे पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता मध्य प्रदेश की रहने वाली है और वह अपने रिश्तेदारों से मिलने पुणे के शिरूर आई थी। 1 मार्च की रात करीब 11 बजे, जब वह अपने रिश्तेदार के साथ बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी किशोर काले और अमोल पोटे बाइक से आए। दोनों ने पहले युवती को और उसके रिश्तेदार को चाकू दिखाकर डराया और फिर लड़की को सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने लड़की और उसके रिश्तेदार को आपत्तिजनक कृत्य करने के लिए मजबूर किया और इसका वीडियो भी बना लिया। बाद में दोनों ने धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार देंगे। डराने के बाद वे लड़की के गहने और पैसे लूटकर मौके से फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button