Sliderपंजाब

खुशी, उत्साह और आपसी साैहार्द का प्रतीक है होलीः अमरजीत अमरी

जालंधरः वरिष्ठ भाजपा नेता स. अमरजीत सिंह अमरी ने अपने साथियों के साथ रंगों के पर्व होली को डीसी पार्क में मनाते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार खुशी, उत्साह और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। सभी को यह पर्व प्रेम, स्नेह और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। इस दिन बुराई का त्याग कर अच्छाइयों को अपनाना चाहिए। अमरी ने कहा कि रंगों के त्योहार होली का हमारी संस्कृति में विशेष महत्त्व है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाईचारे की भावना को सुदृढ़ कर देश की एकता तथा अखण्डता को और मज़बूती प्रदान करता है। होली का त्योहार वसंत के आगमन और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जैसे वसंत ऋतु का आगमन वातावरण को अद्भुत सौंदर्य और सुगंध से भर देता है, वैसे ही रंगों का यह त्योहार सामाजिक सद्भाव को मजबूत करता है। इस अवसर पर वरुण सचदेव, सुनील हांडा, गुरप्रीत सिंह, शंटू सोढी, राजू मल्होत्रा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button