Sliderपंजाब

ताजा खबर: अमृतसर में हिमाचल की सरकारी बसों पर हमला

अमृतसर: अमृतसर में हिमाचल की सरकारी बसों पर हमला होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां भिंडरवालों के समर्थकों ने हिमाचल की 4 बसों के शीशे तोड़ दिए और बसों पर खालिस्तानी नारे भी लिखे मिले है। बता दें कि इससे पहले 18 मार्च को पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ में एचआरटीसी बस से तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पंजाब पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, इस हमले में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। इसके बावजूद, बस में सवार सभी यात्री, चालक और परिचालक दहशत में थे।इससे पहले पिछले दिनों मुख्यमंत्री भगवंत मान की हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद सी.मान ने HRTC बसों को सुरक्षा मुहैया करने का आश्वासन दिया था। बता दें कि पिछले दिनों पंजाब के युवकों के मोटरसाइकिलों से हिमाचल में खालिस्तानी पोस्टर हटाए गए थे, जिसका विरोध पंजाब में किया जा रहा है। वहीं गत दिवस खरड़ में HRTC बस पर कुछ युवकों ने हमला कर शीशे तोड़ दिए गए हैं। यह हमला हाईवे पर हुआ है, जहां पर आल्टो सवार युवकों ने हमला किया है। इस दौरान बस सवारियों से भरी हुई थी, हालांकि किसी सवारी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस तरह से एक के बाद एक एच.आर.टी.सी. बसों पर हमले से खौफ पाया जाने लगा है।

Related Articles

Back to top button