दिल्ली: आने वाले दिनों में आम जनता को राहत मिल सकती है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक समिट में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का लाभ भारत को मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करने की स्थिति में हैं।पुरी ने कहा कि भारत 40 देशों से तेल खरीद रहा है। उन्होंने बताया कि अगर मौजूदा कच्चे तेल की कीमतें स्थिर रहती हैं, तो ओएमसी (ऑयल मार्केटिंग कंपनियों) के पास ईंधन की कीमतें कम करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान देने योग्य है कि भाजपा शासित और विपक्ष शासित राज्यों के बीच कीमतों में 10-12 रुपए प्रति लीटर का अंतर है