Sliderपंजाब

सुखबीर सिंह बादल एक बार फिर से बने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान

जालंधर : सुखबीर सिंह बादल एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान बन गए हैं। पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति के साथ इसका फैसला लिया गया। कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ ने इस दौरान उनके नाम को प्रपोज किया। इस चुनाव के लिए बादल के खिलाफ किसी ने भी अपना नाम प्रपोज नहीं किया। इसके बाद सर्वसम्मति के साथ सुखबीर बादल को प्रधान चुन लिया गया। इससे पहले सुखबीर बादल ने 16 नवंबर 2024 को पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब उन्हें अकाल तख्त द्वारा ‘तनखैया’ (धार्मिक दोषी) घोषित किया गया था।

Related Articles

Back to top button