चंडीगढ़  : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ व पंजाब में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि आज दोपहर 12:21 मिनट पर कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इसके बाद लोग डर कर घरों व दफ्तरों से बाहर आ गए। राहत की बात यह रही कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान से बचाव रहा।

अफगानिस्तान को इस भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। वहीं इस भूकंप की तीव्रता 5.9 बताई जा रही है। कुछ सैकिंड तक लोगों द्वारा भूकंप के झटके महसूस किए गए। पंजाब व चंडीगढ़ के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।