अमृतसर : गुरु नानक देव अस्पताल में मरीजों को रिएक्शन करने वाले ग्लूकोज के एक बैच का सैंपल फेल आया है। हिमाचल की कंपनी द्वारा गत दिवस गुरु नानक देव अस्पताल में 2190 उक्त बैच की ग्लूकोज बोतलें सप्लाई की थी। फिलहाल ड्रग विभाग द्वारा अस्पताल के एक कमरे में 2089 ग्लूकोज की बोतलें सील कर दी है और संबंधित कंपनी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार पिछले समय दौरान हिमाचल की एक निजी कंपनी द्वारा सरकारी स्तर पर ग्लूकोज की सप्लाई की थी। पंजाब सरकार द्वारा उक्त ग्लूकोज की सप्लाई से पहले एक बार सरकारी स्तर पर इसकी जांच की गई थी, लेकिन उस समय मापदंड सही पाए गए, लेकिन गुरु नानक देव अस्पताल में मरीजों को उक्त ग्लूकोज का रिएक्शन होने का मामला सामने आने के बाद तुरंत इसके प्रयोग पर रोक लगा दी गई थी। भारत सरकार के ड्रग इंस्पैक्टर द्वारा इसके सैंपल भरे गए थे। ग्लूकोज के बैच नंबर एल.वी. 4979 में बैक्टीरियल इंडोटॉक्सिन पाया गया है। यह ग्लूकोज मापदंडो को पूरा नहीं करता।