मोहाली: पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पेंद्र धालीवाल उर्फ पिंकी धालीवाल के घर पर अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां चलाई गईं। पुलिस के अनुसार, देर शाम अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने सेक्टर-71 स्थित पिंकी धालीवाल के घर पर गोलियां चलाईं। यह इलाका थाना मटौर के अधीन आता है और इस क्षेत्र में कई गायक और बड़े राजनीतिक नेता भी रहते हैं।घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. मोहाली हरमंदीप सिंह हांस और डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पिंकी धालीवाल के घर के गेट और दीवारों पर गोलियों के निशान पाए गए। एस.एस.पी. हरमंदीप सिंह हांस ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।