फगवाड़ा (शिव कौड़ा) पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 18 डीएसपी को एसपी पद पर पदोन्नत किया। इससे पहले भगवंत मान ने आज पुलिस विभाग में डीएसपी से एसपी पद पर पदोन्नत हुए 18 अधिकारियों से मुलाकात की। सभी को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों से कहा कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करें तथा जन सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं इस सूची में फगवाड़ा में जन्मे परमजीत सिंह डीएसपी से एसपी बने। डीएसपी परमजीत सिंह ने फगवाड़ा के अलावा अन्य शहरों में भी डीएसपी के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।