
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बम की धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार की सुबह दक्षिणी दिल्ली के वसंत वैली स्कूल और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस के अनुसार ये धमकियाँ दोनों स्कूलों को ईमेल के ज़रिए भेजी गई हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।धमकी मिलने के बाद एहतियातन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों स्कूलों को खाली करवा लिया गया है। साथ ही बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुँचकर स्कूल के अंदर चप्पे-चप्पे की जांच कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियाँ किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश में जुटी हुई हैं।