लुधियाना: लुधियाना-हिसार पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। इस संबंध में संगरूर रेलवे स्टेशन पुलिस ने धारा 194 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। ए.एस.आई. ने बताया कि शव चलती ट्रेन से बरामद हुआ है और अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर शव किसी प्रवासी व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है, जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। उन्होंने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा जाएगा।