Sliderपंजाब

शहर में दिन-दिहाड़े हुई लूट

बरनाला: शहर में दिन-दिहाड़े हुई लूट की एक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 2 अज्ञात बाइक सवारों ने एक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। यह घटना विजिट होटल के पीछे वाली गली में हुई और आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपने 2 अन्य परिचितों के साथ कहीं जा रही थी।जैसे ही वह होटल के पीछे वाली गली में पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आए 2 बाइक सवारों ने अचानक उसका पर्स झपट लिया और तेजी से मौके से फरार हो गए। महिला ने साहस दिखाते हुए उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गए। इस संबंध में सिटी पुलिस स्टेशन-1 के कर्मचारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। घटना के समय तीनों महिलाएं एक साथ पैदल जा रही थीं, तभी यह लूटपाट हुई। संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और आसपास के इलाकों में चैकिंग बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button