Sliderपंजाब

पंजाब भर में बारिश का सिलसिला जारी

जालंधर: पंजाब भर में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों — मोगा, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें 28 अगस्त को कुछ राहत रहने की उम्मीद है, लेकिन बाकि दिन विभिन्न जिलों में भारी बारिश का क्रम देखने को मिलेगा। इसके लिए विभाग द्वारा यैलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरदासपुर और पठानकोट में हालात गंभीर होने पर भारतीय वायु सेना ने मोर्चा संभाला।

Related Articles

Back to top button