चंडीगढ़, 27 अगस्त

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष और विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा पंजाब के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि आप सरकार राज्य के हर बाढ़ प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पार्टी की महिला आप सरकार के स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित गांवों में महिलाओं और बच्चों के लिए राशन, सेनेटरी पैड्स और अन्य चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

बुधवार को पार्टी कार्यालय में पार्टी की महिला विंग के नेता स्वर्णजीत कौर (ज़ोन इंचार्ज, मालवा) और कश्मीर कौर (ज़िला महिला विंग अध्यक्ष, मोहाली) के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी रसोई बिना भोजन के नहीं रहेगी और किसी भी महिला को व्यक्तिगत स्वच्छता उत्पादों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा एवं कोई भी मरीज़ बिना चिकित्सा देखभाल के नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, हमारे सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और हर कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

उन्होंने बताया कि गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, फाजिल्का, फिरोजपुर और तरनतारन सहित कई जिले भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज खुद गुरदासपुर और पठानकोट का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे।

वहीं पार्टी की महिला विंग स्वास्थ्य और महिला कल्याण विभाग के सहयोग से बाढ़ प्रभावित गांवों में चिकित्सा शिविर लगा रही है। इन शिविरों में स्त्री रोग विशेषज्ञों, त्वचा विशेषज्ञों, नेत्र विशेषज्ञों और सामान्य चिकित्सकों सहित विशेषज्ञों की एक टीम के माध्यम से उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि राहत शिविरों में प्रसव भी सफलतापूर्वक संपन्न हुए, जिससे महिलाओं और शिशुओं को उचित चिकित्सा सुविधा संभव हो सकी।

*महिलाओं के स्वास्थ्य पर ज़ोर देते हुए डॉ. अरोड़ा ने कहा कि इन गांवों में महिलाओं को दवाओं के साथ-साथ सैनिटरी पैड और आवश्यक राशन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।* हम यह सुनिश्चित करेंगे कि संकट की इस घड़ी में कोई भी माँ, बहन या बेटी असहाय महसूस न करे।

*आप सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए हेल्पलाइन नंबर – 0181-2240064 – भी जारी किया है।* यह उन लोगों के लिए है जिन्हें तत्काल सहायता की जरूरत है। वे सीधे इस नंबर पर फोन कर राहत टीमों से मदद ले सकते हैं।

डॉ. अरोड़ा ने लोगों में बाढ़ से संबंधित जागरूकता चलाने के लिए मीडिया का भी धन्यवाद किया और दोहराया कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के मार्गदर्शन व निर्देशन में सभी प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। पार्टी के अन्य विंग के साथ महिला विंग की नेता भी हर प्रभावित गांवों तक पहुंचेगी और लोगों की सहायता और राहत सुनिश्चित करेगी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।