Sliderराष्ट्रिय

दिल्ली के 20 से ज्यादा कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली: दिल्ली में बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में स्कूलों और अस्पतालों के बाद अब 20 से ज्यादा कॉलेजों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं जिससे हड़कंप मच गया। चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज सहित कई कॉलेजों में पुलिस की टीमें आनन-फानन में पहुंचीं। हालांकि गहन तलाशी के बाद यह धमकी भी फर्जी निकली।धमकी भरे ईमेल मिलते ही पुलिस विभाग को सूचित किया गया। तुरंत पुलिस की टीमें बम और डॉग स्क्वायड के साथ कॉलेजों में पहुंच गईं और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। घंटों की तलाशी के बावजूद किसी भी कॉलेज कैंपस से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली

Related Articles

Back to top button