Sliderपंजाब

जालंधर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों

जालंधर: पंजाब के कई जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे हालात में अलग-अलग सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। राधा स्वामी डेरा ब्यास की ओर से भी लगातार राहत कार्य किए जा रहे हैं।bइसी बीच खबर सामने आई है कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बुधवार को जालंधर के रहमतपुर स्थित सत्संग भवन-3 का दौरा किया। यहां बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी मात्रा में राहत सामग्री तैयार की जा रही थी। इस दौरान उन्होंने स्वयं पैकिंग व्यवस्था का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों से जरूरतों को लेकर चर्चा भी की।

Related Articles

Back to top button