Sliderअन्य राज्य

अटल सेतु पर नहीं थम रहे सड़क हादसे

मुंबई: देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर इस पुल पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसमें एक सहायक पुलिस निरीक्षक के पति की दर्दनाक मौत हो गई।यह दुर्घटना सोमवार देर रात हुई, जब मुंबई पुलिस में API स्वप्नाली जयभाये के पति सचिन खाड़े पनवेल से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक, उनकी एसयूवी की एक डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में सचिन खाड़े को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Related Articles

Back to top button