मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई जो धीरे-धीरे ऊपर बनी रिहायशी मकान तक फैल गई। इस भयानक अग्निकांड में अब तक एक महिला की मौत हो गई है जबकि कई लोग झुलस गए हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।यह हादसा उस वक्त हुआ जब रेस्टोरेंट में 15 से 16 लोग मौजूद थे। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने का मुख्य कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन गैस सिलेंडर फटने के चलते आग ज्यादा फैल गई थी। इस घटना में लगभग 56 वर्षीय एक महिला की मौत हुई है। आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए जिनमें से करीब 7 मरीजों को मुरादाबाद जिला अस्पताल लाया गया। अधिकारियों के अनुसार बाकी सभी घायलों की स्थिति अब स्थिर है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।