दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) की कीमत में ₹5 की कमी की है। नई दरें आज यानी 1 नवंबर 2025 से लागू हो गई हैं। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम अपरिवर्तित हैं।इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 1,590.50 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 1,595.50 रुपए थी। घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 853 रुपए बनी हुई है। यही दर भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी फॉलो कर रही हैं।अन्य महानगरों की बात करें तो कोलकाता में 19 किलो वाले सिलेंडर की नई कीमत 1,694 रुपए, मुंबई में 1,542 रुपए और चेन्नई में 1,750 रुपए हो गई है। इस वित्त वर्ष में एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। अक्टूबर में जहां 15.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं उससे पहले लगातार छह महीनों तक कटौती की गई थी। मार्च में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,803 रुपए थी, जो सितंबर तक घटकर 1,680 रुपए रह गई। इस अवधि में कुल 223 रुपए की कमी दर्ज की गई थीघरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बदलाव 8 अप्रैल को हुआ था। फिलहाल दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।