
मुंबई: आज पीएम मोदी 2 दिवसीय दौरे पर मलेशिया जा रहे हैं। पीएम मोदी का मलेशिया में ये तीसरा दौरा होगा। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से तीन दिन तक छत्तीसगढ़ रहेंगे। इससे पहले शाह 3 दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर दौरे पर थे। महाराष्ट्र के मुंबई बीएमसी में आज बीजेपी के मेयर के नाम का ऐलान हो सकता है। यूपी की राजनीति में सक्रिय होने की दिशा में कदम उठाते हुए आज मायावती ने लखनऊ में पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई है। इसके अलावा मुंबई में वर्ली के नेहरू सेंटर में संघ की शताब्दी यात्रा पर आज मंथन होगा। इसमें मोहन भागवत का व्याख्यान होगा।