
जालंधर :- दिल्ली में आयोजित आईटी समिट में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया प्रदर्शन बेहद ही शर्मनाक व कायरता पूर्ण है भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश सहसंयोजक आईटी विभाग रजनीश सहगल ने इस घटना को बेहद ही शर्मनाक बताया है रजनीश सहगल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस समय पूरे देश में हाशिया पर चली गई है और उसकी बौखलाहट साफ नजर आ रही है जिस तरह से राहुल गांधी के इशारों पर कांग्रेस पार्टी इस तरह के शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है उस से जहां कांग्रेस की छवि धूमिल हो गई है वहीं पर विश्व में कांग्रेस की छवि भी दिन-ब-दिन खराब हो रही है राहुल गांधी के इशारे पर इस तरह का शर्मनाक प्रदर्शन उसके कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है जिससे कि विश्व में भारत के द्वारा यह समिट पर भी बुरा प्रभाव डालने की कांग्रेस द्वारा कोशिश की गई रजनीश सहगल ने बताया कि पूरे विश्व में जिस तरह से इस समिट के द्वारा ए आई प्रचलन वह कार्य हेतु इस प्रदर्शनी में विश्व के कई देशों ने अपनी हाजिरी लगाई और तीन लाख से ज्यादा विजिटर इस समिट में शामिल हुए । जहां पूरे विश्व को भारत ने अपनी ताकत से परिचित करवाया वहीं पर कांग्रेस द्वारा इस कार्यता पूर्ण प्रदर्शन पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए और यह विश्वास दिलाना चाहिए कि भविष्य में इस तरह की घटना को दोबारा दोहराया नहीं जाएगा।