सोमवार को शुरवाती रुजनो को देखा गया की भारतीय बाजार पूरी तहरा दवाब में नजर आ रहा हे  क्योकि  ईरान और इजराइल के बीच बढ़ती जंग की आग की लपटें सीधे भारतीय शेयर बाजार तक पहुंच गई हैं. आज सुबह   भारतीय शेयर बाजार में ऐसा कोहराम मचा कि सेंसेक्स देखते ही देखते 1000 अंकों से ज्यादा टूट गया और निवेशकों की मेहनत की करीब 6 लाख करोड़ रुपये की पूंजी एक झटके में स्वाहा हो गई.

बाजार के खुलते ही बिकवाली का दौर शुरू हुआ, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है. निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही भारी दबाव में हैं. यह गिरावट केवल एक नंबर नहीं है, यह बाजार के सेंटीमेंट को दर्शाती है- उसके डर को द‍िखा रही. जब दुनिया के दो देश युद्ध के मुहाने पर खड़े हों, तो बाजार का नर्वस होना स्वाभाविक है