
दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है दशकों तक अमेरिकी सैन्य उपस्थिति के केंद्र रहे इराक से विदेशी सेनाओं की वापसी शुरू हो गई है अमेरिकी सेनाओं ने अल-असद एयर बेस सहित प्रमुख बेस छोड़ दिए हैं, जहां वे दो दशकों से अधिक समय से मौजूद थे इराकी डिफेंस मिनिस्ट्री ने पुष्टि की कि अंतिम अमेरिकी सलाहकार भी बेस से निकल चुके हैं और अब ये स्थल पूरी तरह इराकी सुरक्षा बलों के नियंत्रण में हैं हालांकि, सेमी-ऑटोनॉमस कुर्दिस्तान क्षेत्र में कुछ अमेरिकी सैनिक अभी भी मौजूद हैं, जहां से सितंबर 2026 तक पूर्ण वापसी होने की उम्मीद है ये घटना इराक में लंबे सैन्य संघर्ष का एक नया अध्याय है NATO ने भी इराक से अपनी ट्रेनिंग मिशन की सेनाओं को पूरी तरह वापस बुला लिया है मार्च 2026 में ईरान युद्ध के बढ़ते प्रभाव के कारण NATO ने अपने सैकड़ों सैनिकों को इराक से यूरोप में स्थानांतरित कर दिया यह मिशन इराकी सुरक्षा बलों को सलाह देने के लिए 2018 से चल रहा था, लेकिन क्षेत्रीय संघर्ष के कारण इसे अस्थायी रूप से समाप्त कर दिया गया NATO अब इराकी फोर्सेस को दूर से इटली के नेपल्स स्थित मुख्यालय से सपोर्ट देगा