जालंधर 4 मई : भारतीय जनता पार्टी के पंजाब के पूर्व सचिव अनिल सच्चर ने कहा कि पंजाब के लोगों को भी एक मौका विधानसभा 2027 मे भाजपा को देना चाहिए क्योंकि पंजाब मे जब से आम आदमी पार्टीकी सरकार आई है तब से हालत बिगड़ चुके हैं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है आम आदमी पार्टी के एमएलए खुद भ्रष्टाचार कर रहे हैं व्यापारी परेशान है गैंगस्टर फिरोतीया मांग रहे हैं गली मोहल्ले में बहनों की गले की चेन और बालिया लूटी जा रही है व्यापारियों की दुकानों से सरेआम लूटपाट हो रही है लाएंड ऑर्डर खत्म हो चुका है हर गली मोहल्ले में नशा बिक रहा है इन सब बातों को नकेल डालने के लिए पंजाब वासी एक मौका भाजपा को देना चाहिए ताकि पंजाब के हालात को ठीक किया जा सके जिस किसी प्रदेश में भी भाजपा की सरकार हैं उस प्रदेश में तरक्की हुई है और लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त हुआ है  जालंधर के पूर्व मेयर एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, विकासोन्मुखी दृष्टिकोण और सुशासन की नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शी प्रशासन ने देश के हर वर्ग का विश्वास जीता है, जिसका परिणाम आज चुनावी जीत के रूप में सामने आया है।
राठौर ने आगे कहा कि केवल पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि असम और पुडुचेरी में भी भाजपा की सफलता इस बात का प्रमाण है कि जनता अब विकास, स्थिरता और ईमानदार नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में बुनियादी ढांचे, सामाजिक सुरक्षा, गरीब कल्याण और आर्थिक सुधारों की जो गति देखने को मिली है, उसने आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
उन्होंने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास का परिणाम है। भाजपा आगे भी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र के साथ देश और राज्यों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। और आगे राकेश राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विकास की रफ्तार को देखते हुए अब पंजाब में भी कमल खिलने वाला है आज पूरे प्रदेश में भाजपा घर-घर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों का प्रसार कर रही है और अब पंजाब में भी 2027 में सुशासन और विकास को रफ्तार देने वाली सरकार बनेगी भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर (शहरी) के पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे देश में विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों की विजय बताया है।
रमन पब्बी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, दूरदर्शी नीतियों और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब जाति, क्षेत्र और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास और स्थिरता को प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने आगे कहा कि असम और पुडुचेरी में मिली सफलता के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भाजपा के बढ़ते जनाधार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को पूरे देश में व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, समर्पण और संगठन की मजबूती का भी परिणाम है।
रमन पब्बी ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले समय में भी इसी तरह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए देश और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।