फगवाड़ा 15 जुलाई (शिव कौड़ा) : भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) और विशेष गहन पुनरीक्षण (एस. आई. आर) अइभानय के अन्तर्गत श्री महावीर जैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, होशियारपुर रोड, फगवाड़ा के विद्यार्थियों ने जिलाधीश कपूरथला आकाश बांसल, एस.डी.एम. फगवाड़ा डा. नवजोत शर्मा एवं नोडल अफसर राजेश भनोट के दिशा-निर्देशानुसार साईकल रैली निकाल कर मताधिकार का प्रयोग करने और भी बालिग मतदाताओं को एस.आई.आर. प्रक्रिया पूर्ण करने का आह्वान किया। रैलीको स्कूल के व. प्रिंसिपल जगपाल सिंह ने झंडी दिखा कर रवाना किया। जो कि विभिन्न मार्गों से होकर वापिस स्कूल में समाप्त हुई। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये गये सुन्दर स्लोगन विशेष आकर्षण का केन्द्र थे। वहीं बच्चों ने मेरा वोट मेरा अधिकार तथा वोट करो, देश बचाओ जैसे नारों के द्वारा भी लोगों को लोकतंत्र की ताकत मतदान और एस.आई.आर. से जुडऩे का आग्रह किया। स्वीप गतिविधियों की श्रृंखला में मतदान लोकतंत्र की नींव विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी विद्यालय परिसर में किया गया। स्कूल के नोडल अफसर डॉ. सर्वतेज सिंह के नेतृत्व में एस.आई.आर. के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए वोट, संविधान तथा मतादाता अधिकारों एवं कत्र्वयों पर प्रकाश डाला गया। बच्चों ने रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्रोतरी में भी जिज्ञासा तथा उत्साह सहित भाग लिया।  विद्यालय प्रबंधन कमेटी के प्रधान सतीश जैन, सचिव ललित जैन व कोषाध्यक्ष अजीत जैन ने भारतीय चुनाव आयोग द्वारा चलाये जा रहे स्वीप अभियान को लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिये उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। प्रबंधकों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करते रहने की बात कही। जिससे विद्यार्थियों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना पूर्ण तौर पर विकसित हो सके।