जालंधरः एडिशनल सेशन जज गौरव कालिया का निधन हो गया है। वह 46 वर्षीय एडिशन सेशन जज गौरव कालिया कुछ महीनों से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।
उनकी एक महीना पहले ही जालंधर में पोस्टिंग हुई थी, लेकिन वह पन्द्रह दिन से छुट्टी पर ही थे। हाल ही में उन्हें फोर्टिज अस्पताल दाखिल करवाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज साढ़े पांच बजे लुधियाना के बीआरएस नगर में होगा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिशएन ने इस दुख की घड़ी में आज नो वर्क डे घोषित कर दिया है।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।