Chandan Grewal, Sukhbir, join Akali Dal, told party Vice President, Akali-BJP candidate easy way

जालंधरः जिले की राजनीति में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पिछले कई दिनों से पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच आखिरकार पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल साथियों समेत अकाली दल में शामिल हो गए। मंगलवार को अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने चंदन ग्रेवाल को उनके घर जाकर पार्टी में शामिल किया। इससे पहले यहां उनका ग्रेवाल समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

 Chandan Grewal, Sukhbir, join Akali Dal, told party Vice President, Akali-BJP candidate easy way

इससे पहले चंदन ग्रेवाल 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ की मौजूदगी में दोपहर को कांग्रेस में शामिल हुए थे लेकिन 2 घंटे बाद ही उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने से इन्कार कर दिया था। बताया जा रहा है कि ग्रेवाल कांग्रेस में शामिल होने के लिए रखी अपनी शर्तें नहीं माने जाने से नाराज थे। जालंधर सहित पूरा दोआबा दलित और वाल्मीकि समुदाय बाहुल्य है। इसके मद्देनजर चंदन ग्रेवाल के अकाली दल में शामिल होने से जालंधर संसदीय सीट पर कांग्रेस का गणित गड़बड़ा सकता है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।