जालंधर (उदय दर्पण): पंजाब सरकार व पुलिस की और से नशे के खिलाफ चलाई गई मुहीम के तहत आज पुलिस को बढ़ी सफलता हासिल हुई। प्रेस को जानकारी देते गुरमीत सिंह ने जानकारी दी कि सीआई ऐ स्टाफ की और से स्पेशल नाका बंदी की गई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी की अवनीत गिरी उर्फ़ धनिया पुत्र देव गिर निवासी लुधिआना जो की राजस्थान से अफीम लाकर यहाँ बेचता है जिसके मोगे में भी समगलरों से लिंक है। तभी मैक्डोनाल्ड टी पॉइंट के पास नाके के दौरान रविंद्र सिंह पी पी एस और ऐ सी पी कैंट ने आरोपी को रोक जब चैकिंग की तो उसको 5 किलो अफीम और कंटेनर मार्का ले लैंड के साथ काबू किया। पुलिस ने एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा न 71 दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया और आगे की पूछताछ जारी है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।