डिप्स करोलबाग में खो-खो प्रतियोगिता आयोजित

लड़कों में डायमंड हाउस तथा लड़कियों में आईव्री
हाउस प्रथम रहे।

जालंधर 22 मई डिप्स स्कूल करोल बाग में इंटर
हाउस खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस
प्रतियोगिता का दो भागों लड़के तथा लड़कियों में बांटा
गया। जिसमें सफायर , डायमंड, आईव्री तथा पर्ल
हाउस की कुल 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य
उदेश्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना था।
यह खेल प्रतियोगिता डिप्स चेन के सी.ए.ओ रमनीक सिंह के
दिशानिर्देशानुसार स्कूल की प्रिंसीपल सर्वेश दयोल के
नेतृत्व में आयोजित की गई। लड़कियों की कैटागरी का
प्रथम मैंच आईव्री तथा डायमंड के मध्य तथा दूसरा मैंच पर्ल
तथा सफायर के मध्य खेला गया। जिसमें आईव्री तथा पर्ल
हाउस की छात्राओं ने अपने जोश तथा खेल कौशल को
दिखाते हुए जीस्त हासिल की। फाईल मैंच आईव्री तथा पर्ल
के मध्य खेला गया। जिसमें आईवीं की खिलाडिय़ों ने
फुर्ति दिखाते हुए प्रथम स्थान तथा पर्ल ने दूसरा स्थान प्राप्त
किया। इसी के साथ लड़कों की टीम का प्रथम मैंच डायमंड
तथा पर्ल के मध्य व दूसरा मैंच आईव्री तथा सफायर के मध्य

खेला गया। जिसमें डायमंड तथा आईव्री के खिलाड़ी
विजेता रहे। फाईन मैंच में डायमंड के
खिलाडिय़ों ने आईव्री के खिलाडिय़ों को अपने खेल
कौशल को दिखाते हुए जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त
किया। विजेता विद्यार्थियों को डि़प्स चेन के सी.ए.ओ
रमनीक सिंह तथा स्कूल की प्रिंसीपल सर्वेश दयोल ने बधाई
दी तथा कहा कि वह विद्यार्थियों के स्वस्थ तथा खेलों के प्रति
रूझान को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की
प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाते रहेगें।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।