Sliderअन्य राज्य

लुधियाना में दिल दहला देने वाली वारदात आई सामने

लुधियाना : जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार 3 दिनों से लापता युवक का बुरी हालत में शव मिला है। जानकारी के मुताबिक, 8 जनवरी गौतम जीटी रोड के पास स्थित भाटीया कॉलोनी में सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। व्यक्ति 3 दिन से घर से लापता था। आरोपियों ने शव को कई हिस्सों में कटा हुआ था। दर्दनाक हत्या का पता चलते ही इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान दविंदर के रूप में की गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया दविंदर मुंबई में काम करता था और 3 दिन पहले ही मुंबई से आया था। इन दिनों से ही वह लापता था। उसके परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button