Sliderअन्य राज्य

करौली जिले मे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आई सामने

करोली: राजस्थान के करौली जिले से एक बड़ी और दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। शुक्रवार को हिंडौन मार्ग पर स्थित क्यारदा गांव के पास एक निजी स्कूल की बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि यह बस हिंडौन के एक निजी विद्यालय की थी जो बच्चों को लेकर जा रही थी।दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायल बच्चे जो खून से लथपथ थे सड़क पर रोते-बिलखते नज़र आए जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और उन्होंने फौरन बस के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

Related Articles

Back to top button