नई दिल्ली: कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली वीवीआईपी सीट ‘रायबरेली’ पर एक बार फिर सोनिया गांधी मैदान में हैं। सोनिया गांधी ने गुरुवार को रायबरेली से पर्चा भरा। इस बार सोनिया का मुकाबला पूर्व कांग्रेसी नेता और अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह से होगा। इस लोकसभा सीट से गांधी परिवार के फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी तो चुनाव जीत ही चुके हैं, पिछले 2004 लोकसभा से यह सीट यूपीए अध्यक्ष और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास है। रायबरेली सीट पर इस लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण में छह मई को मतदान है। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी को 2004 को नहीं भूलना चाहिए।’

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।