पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘अंतर्सदनीय पंजाबी कविता पाठ प्रतियोगिता’ में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की अध्यक्षता में गतिविधि प्रभारी श्रीमती रंजू शर्मा द्वारा करवाई जा रही प्रतियोगिताओं के क्रम में नवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न विषयों पर आधारित ‘अंतर्सदनीय पंजाबी कविता पाठ प्रतियोगिता’ करवाई गई। इस प्रतियोगिता में 20 चयनित विद्यार्थियों ने विभिन्न कविताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रीमती प्रवीण शर्मा तथा श्रीमती मनिंदर कौर के निर्णायानुसार अंशप्रीत कौर ने पहला,जसविंदर सिंह ने दूसरा तथा प्रतिमा एवं संचिता सोनी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। हरमन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेताओं के आदर्श कविता पाठ की प्रशंसा करते हुए प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने पदक देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
● डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट),
डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली, श्रीमती रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने विजेता विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा मार्गदर्शक अध्यापकवर्ग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Back to top button