
जालंधर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक अहम संगठनात्मक फैसला लेते हुए अश्वनी जंगराल को पंजाब (अनुसूचित जाति) विभाग का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। अश्वनी जंगराल ने अपनी इस गरिमामयी नियुक्ति पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, राहुल गांधी जी, के. सी. वेणुगोपाल जी, श्री के. राजू जी, ऑल इंडिया कांग्रेस एस.सी. डिपार्टमेंट के चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस एस.सी. डिपार्टमेंट के चेयरमैन सरदार गुरप्रीत सिंह लक्की पखोवाल जी तथा श्री सुधीर चौधरी जी का तहे दिल से आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे।
श्री जंगराल ने आगे कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी आवाज़ को मजबूत बनाना और कांग्रेस की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना होगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि वे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे और आने वाले चुनावों में पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।
बता दें कि अश्वनी जंगराल लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए एक सक्रिय और जुझारू नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। खासकर अनुसूचित जाति वर्ग के मुद्दों को उठाने, सामाजिक न्याय और समान अधिकारों के लिए उनकी आवाज़ हमेशा मुखर रही है। उनकी कार्यशैली में टीमवर्क, सक्रियता और संघर्ष की झलक दिखाई देती है, जिसके चलते वे पार्टी के भीतर एक मजबूत जनाधार बनाने में सफल रहे हैं।
यह पद उनको इस कारण दिया गया था मौजूदा सांसद चरण सिंह चन्नी के 2024 के चुनावों में न केवल अपने क्षेत्र से बल्कि आसपास के क्षेत्र में काफी अच्छे मार्जिन के साथ चन्नी जी को विजय दिलाने में अहम योगदान दिया